फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पॉजिटिव लड़के को सरकारी स्कूल में नहीं मिला दाखिला, जांच का आदेश जारी

Fri, 12 Jul 2019 10:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुचिरापल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के पेरांबलुर जिले में एक सरकारी हाईस्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया। तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने मामले में जांच का आदेश दिया है। सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले लड़के को पेरांबलुर जिले के कोलाक्कनाथम के एक स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था, लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया। सूत्रों ने बताया कि स्कूल के शिक्षा निदेशक यह जानना चाहते हैं कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार कर दिया गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक के़ कामराज तथा माता-पिता के बीच बैठक में क्या हुआ।

बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच ‘छात्र को खराब अकादमिक प्रदर्शन के कारण’ दाखिला देने से इनकार करने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ। बहरहाल, प्रधानाध्यापक ने कहा है कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और न ही उनके पास ऐसा करने का अधिकार है। प्रधानाध्यापक और पेरांबलुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन ने कहा कि अगर लड़का उनके पास आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें