फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अप्रैल का इतिहास: आज के दिन ही हुई थी मंगल पांडे को फांसी, जानिए और क्या है दर्ज

Thu, 08 Apr 2021 07:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के लिए पागलों की तरह लड़ने वालों ने दिल्ली की सेंटल असेंबली में 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था।
विज्ञापन
मंगल सिंह औऱ भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ अप्रैल के दिन कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारें में शायद आप नहीं जानते होंगे। हम आपको ऐसी ही कई इतिहास में दर्ज घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं।

विज्ञापन


मंगल पांडे का नाम हर कोई जानता है क्या आप जानते हैं, देश की स्वाधीनता के लिए 8 अप्रैल 1857 को ही मंगल पांडे ने कुर्बानी दी थी। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के लिए पागलों की तरह लड़ने वालों ने दिल्ली की सेंटल असेंबली में 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था।

देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-
 
1857 ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दे दी गई।
1894  भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1929  क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1950  भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। 
1973  स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
2013   ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन । वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं 
2020  देश में कोरोना संक्रमित मामले 5,700 के पार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी
  जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को भगवान बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें