फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे

Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

सार

विशाखापत्तनम की एचपीसीएल रिफाइनरी में सोमवार को सल्फर पिच टैंक में आग लग गई। दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विशाखापत्तनम की रिफाइनरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की बड़ी रिफाइनरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई देने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद रिफाइनरी परिसर से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग भी चिंतित हो गए। हालांकि, अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय स्थिति पर नजर रखने की अपील की है।

विज्ञापन


सल्फर पिच टैंक में लगी आग
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में लगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग इसी हिस्से तक सीमित है और प्लांट के दूसरे महत्वपूर्ण हिस्सों तक इसके फैलने की सूचना नहीं है। इससे बड़े नुकसान की आशंका को लेकर कुछ राहत मिली है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
आग लगने की खबर मिलते ही एचपीसीएल की अग्निशमन टीम सक्रिय हो गई। इसके साथ ही अन्य दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि आग को दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन


पुलिस ने दी स्थिति की जानकारी
विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त के मुताबिक, आग फिलहाल टैंक तक ही सीमित है और संयंत्र के दूसरे हिस्सों पर किसी बड़े खतरे की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि धुएं को लेकर फिलहाल किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के मुताबिक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नौसैनिकों का पराक्रम: समुद्री लुटेरों के कब्जे से 20 क्रू मेंबर बचाए गए, रक्षा मंत्री ने नौसेना को दी बधाई
विज्ञापन


किसी के घायल होने की खबर नहीं
इस घटना में अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहा है। आग पर पूरी तरह काबू मिलने के बाद ही घटना से जुड़े बाकी पहलुओं की तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें