कैराना में हिंदुओं के पलायन के दावे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की लगी मुहर से उत्साहित भाजपा इस मुद्दे को पूरे राज्य में भुनाने की रणनीति बनाएगी। राष्ट्रीय परिषद के बैठक का एजेंडा तय करने के लिए शुक्रवार को हुई पार्टी महासचिवों और पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई।
तय हुआ कि बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हो। गौरतलब है कि परिषद की बैठक में शनिवार और रविवार को चुनावी राज्यों पर विशेष चर्चा होगी। इस दौरान सभी चुनावी राज्यों की तैयारियों की भी समीक्षा होगी।
बैठक में उपस्थित पार्टी के एक महासचिव ने बताया कि कैराना पर भाजपा के दावे को मानवाधिकार आयोग ने भी सच माना है। आयोग ने भाजपा की ओर से दिए गए तथ्यों की पड़ताल के बाद यह भी माना है कि इस इलाके बहुसंख्यकों से हिंदू अल्पसंख्यक परेशान होकर पलायन कर रहे हैं।