दुनिया के सभी मुख्य धर्मों में हिंदुओं में शिक्षा का स्तर सबसे कम है। वॉशिंगटन स्थित 'प्यू रिसर्च सेंटर' के एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। वॉशिंगटन स्थित इस रिसर्च सेंटर के मुताबिक, हिंदुओं और मुसलमानों में स्कूली शिक्षा सबसे कम है। अध्ययन के मुताबिक, 41 फीसदी हिंदुओं और करीब 36 फीसदी मुस्लिमों के पास औपचारिक स्कूली शिक्षा नहीं है। जिस धार्मिक समुदाय में शिक्षा का स्तर अपेक्षाकृत सबसे अधिक है, वह यदूदी है।
प्यू के अध्ययन में सबसे युवा पीढ़ी में हिंदू वयस्क (25 साल या उससे बड़े) लोगों का विश्लेषण किया गया है। सर्वे में हिंदुओं की शैक्षणिक प्राप्ति का स्तर किसी भी अन्य बड़े धार्मिक समूह की तुलना में अब तक सबसे कम है। इस मामले में यहूदी शीर्ष पर हैं। 41 प्रतिशत हिंदुओं के पास किसी तरह की औपचारिक शिक्षा नहीं है। 10 में एक के पास माध्यमिक स्तर से ऊपर की डिग्री है। सभी पीढ़ियों में हिंदू महिलाओं के अधिक शिक्षित होने के बावजूद हिंदुओं में किसी अन्य धार्मिक समूह की तुलना में अब तक सर्वाधिक शैक्षणिक लैंगिक अंतराल है।
प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से जारी रिपोर्ट का शीर्षक 'रिलीजन एंड एजुकेशन अराउंड द वर्ल्ड एट लार्ज' है। यह रिपोर्ट 160 पन्नों की है। इसमें कहा गया है कि यहूदी दुनियाभर में किसी अन्य बड़े धार्मिक समूह की तुलना में अत्यधिक शिक्षित हैं। जबकि मुसलमानों और हिंदुओं में औपचारिक स्कूलिंग कुछ ही साल की है। इस सिलसिले में 151 देशों से आंकडे जुटाए गए हैं।