फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव केस: ‘सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को माफी मांगनी चाहिए’, भाजपा ने राहुल-सोनिया पर साधा निशाना

Thu, 31 Jul 2025 03:25 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा  ने मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने ‘हिंदू आतंक’ का झूठ फैलाया और ‘सनातन धर्म’ को बदनाम किया। भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी की मांग की है और बरी हुए लोगों को मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालेगांव ब्लास्ट केस में कोर्ट द्वारा सातों आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए 'हिंदू आतंकवाद' का झूठ गढ़ा और देश की संस्कृति ‘सनातन धर्म’ को बदनाम किया। साथ ही पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बिना शर्त माफी की मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह फैसला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि नैतिक जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तत्कालीन गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उदय को रोकने के लिए यह 'हिंदू आतंक' का षड्यंत्र रचा। उन्होंने मांग की कि मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी किए गए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को मुआवजा मिलना चाहिए।

गौरव भाटिया बोले- पूरा धर्म बदनाम किया गया
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अदालत के इस फैसले ने कांग्रेस की साजिश को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने निर्दोष लोगों को आतंकवादी बताया और पूरे सनातन धर्म को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि क्या वे हिंदुओं से माफी मांगेंगे?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी: प्रज्ञा ठाकुर, प्रसाद पुरोहित के साथ किस-किस पर था केस, क्या थे आरोप?

अमित मालवीय ने बताया कांग्रेस की 'षड्यंत्रकारी राजनीति'
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस ने 'भगवा आतंक' का झूठ फैलाया जो अब पूरी तरह से ढह चुका है। उन्होंने कहा कि यह साजिश कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे की अगुवाई में रची गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश के हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- 'संदेह वास्तविक सबूत की जगह नहीं ले सकता, दोषसिद्धि के लिए कोई साक्ष्य नहीं', कोर्ट का फैसला

निशिकांत दुबे का बयान- आतंकवादियों को बचाती रही कांग्रेस
भाजपा  सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2005 से 2013 के बीच हुए आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को छुपाने की कोशिश की और उल्टा देश के भीतर 'हिंदू आतंक' का झूठ फैलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही मानसिकता उसे चीन समर्थक राजनीति करने पर भी मजबूर करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बाइक में हुआ था धमाका, सात आरोपी और 17 साल बाद फैसला; जानें क्या है मालेगांव विस्फोट केस

मामले की सुनवाई में कोर्ट ने क्या कहा?
मुंबई की एनआईए कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस में कहा कि अभियोजन पक्ष के पास कोई ठोस और भरोसेमंद सबूत नहीं थे। कोर्ट ने कहा कि अभियुक्तों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। कोर्ट ने जांच में खामियों की भी आलोचना की और साफ किया कि मामले में अभियुक्तों को झूठे तरीके से फंसाया गया।

17 साल लंबा संघर्ष और न्याय की जीत
सितंबर 2008 में मालेगांव में हुए धमाके में छह लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस मामले में साध्वी प्रज्ञा और पुरोहित सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने 17 साल बाद सभी को बरी कर दिया। भाजपा  का कहना है कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस अपने किए की जिम्मेदारी ले और सनातन धर्म से माफी मांगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें