फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हिंदू संगठन दिखाएंगे अपनी ताकत, जन्माष्टमी पर निकालेंगे 1000 रैलियां

Fri, 31 Aug 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जन्माष्टमी पर हिंदुवादी संगठन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पश्चिम बंगाल में अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बंगाल के 1000 स्थानों पर रैलियों का आयोजन करने जा रहे हैं। हिंदू परिषद द्वारा जन्माष्टमी को भी हिंदुत्व आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


वीएचपी ने एलान किया है कि राज्य में 2 और 3 सितंबर को जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संगठन सचिव सचींद्रनाथ सिन्हा ने कहा, 'इन उत्सवों में हजार से ज्यादा लोगों की शोभायात्रा भी शामिल होगी जिनमें बच्चे, महिलाएं और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत और शहरों के ब्लॉक में पूजा भी आयोजित की जाएगी।'

सिन्हा ने बताया, 'तमाम संगठनों को निमंत्रण भेज दिया गया है और उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है। सिन्हा ने आगे कहा, 'तृणमूल कांग्रेस से हमें मदद मिलने की कोई उम्मीद नहीं है फिर भी हमने उनके नेताओं को निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन


कई जगहों पर पुलिस हमसे पूछताछ भी कर रही है और हमें रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है। हम इसके लिए तैयार हैं क्योंकि हमारे साथ पश्चिम बंगाल में अक्सर ऐसा होता है। मुझे प्रदेश सरकार पर पूरा भरोसा है कि इस बार सरकार की तरफ से कोई समस्या नहीं होगी और कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा।'

सिन्हा ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हिंदुत्व को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और यहां तक कि स्कूलों के मिड डे मील कार्यक्रम में भी समस्या खड़ी की जा रही है। हिंदुओें को एकजुट रखने की कोशिश के तहत ही इस साल बड़े पैमाने पर उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है।'

टीएमसी ने बताया रैली को बताया हवाबाजी

तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुजीत बोस ने कहा, 'टीएमसी और इसके नेता भी हमेशा जन्माष्टमी मनाते रहे हैं, लेकिन हम ऐसा अपने विश्वास के तहत करते हैं, किसी तरह की शोबाजी के लिए नहीं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें