फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणेः शनिवार वाडा में नमाज अदा करने से भड़के हिंदू संगठन, गोमूत्र छिड़कर शुद्ध की जगह; कार्रवाई की मांग

Sun, 19 Oct 2025 09:40 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे स्थित शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा किए जाने से हिंदू संगठन भड़क गए। घटना से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। शनिवार वाडा एक ऐतिहासिक किला है, जो मराठा साम्राज्य के पेशवाओं का मुख्यालय और निवास स्थान था।

विज्ञापन


भाजपा की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कुलकर्णी ने पत्रकारों से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शनिवार वाड़ा नमाज पढ़ने की जगह नहीं है। हम प्रशासन से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

विरोध प्रदर्शन में पतित पावन संगठन और हिंदू सकल समाज जैसे संगठनों ने हिस्सा लिया। नमाज की घटना के बाद, उन्होंने उस जगह को शुद्ध करने के लिए गोमूत्र छिड़का और शिव स्तुति की। उधर, पुलिस उपायुक्त के रावले ने कहा कि यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन है। उन्होंने कहा, हम एएसआई से बात करेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें