पुलिस ने सर्वे नेरोलथडका की रहने वाली महिला कि तहरीर पर मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। दर्ज शिकायत के मुताबिक बाजार में खरीददारी के दौरान विशेष समुदाय के एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की।
कर्नाटक के मंगलूरु में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े सैंकड़ों कार्यकर्ता पुत्तूर ग्रामीण थाना क्षेत्र के टिंगलाडी में एक सुपरमार्केट के पास इक्ट्ठा हो गए और घटना का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुधवार देर रात को पीड़िता बाजार में सामान खरीदने के लिए गई थी। उसी दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने उसे परेशान किया।
विज्ञापन
सर्वे नेरोलथडका की रहने वाली महिला कि दर्ज शिकायत में कहा कि, वह बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी। उसी दौरान विशेष समुदाय के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोराके ओलेमुंडोवु निवासी बदरूद्दीन उर्फ बदरू ने महिला को परेशान किया। बाद में उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
संपा पुलिस ने मौके का दौरा कर महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुत्तूर के विधायक संजीव मतंदूर ने घटना की निंदा की और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।