एक हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार एक मुस्लिम महिला ने किया है। ऐसा तब हुआ है जब मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने से उसके पुत्र ने ही मना कर दिया। तेलंगाना के वारंगल जिले में ऐसा ही मिसाइल याकूब बी ने पेश की जिससे इंसानियत मरने से बच सी गई। याकूब बी बूढ़े लोगों का ओल्ड-एज घर चलाती हैं। यहां पर वो और उनके पति बुजुर्गों की देखभाल करते हैं।
मंगलवार की रात के श्रीनिवास का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। श्रीनिवास एक बस स्टॉप पर आंशिक अपंगता की हालत में याकूब बी को मिले थे। याकूब बी ने बताया कि श्रीनिवास के परिवार ने उनको त्याग दिया था।
याकूब बी ने बताया कि उन्होंने श्रीनिवास के अंतिम संस्कार के लिए उनके पुत्र सरथ से संपर्क किया था। सरथ ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में हिस्सा भी लिया।