कन्नड़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष टी नागभरण ने बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों से हिंदी साइनेज (भाषा) को हटाना चाहिए। मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों में संकेत कन्नड़ और अंग्रेजी में होना चाहिए।