फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'कांग्रेस में महिलाओं के खिलाफ माहौल खराब, मुझ पर आरोप लगाना गलत', असम सीएम ने कसा तंज

Sun, 23 Apr 2023 03:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

सुरजेवाला ने कहा कि 'हिमंता बिस्व सरमा अपनी इन हरकतों से खबरों में बने रहना चाहते हैं। हम इस प्रोपेगेंडा को खारिज करते हैं। कभी वह पवन खेड़ा को गिरफ्तार कराते हैं तो अब वह बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के बेंगलुरु स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने श्रीनिवास बीवी को 2 मई को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। इसे लेकर एक नोटिस भी श्रीनिवास बीवी के आवास पर चस्पा दिया गया है। बता दें कि श्रीनिवास बीवी पर असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता के उत्पीड़न का आरोप लगा है। अंगकिता दत्ता ने इसकी शिकायत पुलिस की थी। इसके बाद कांग्रेस ने अंगकिता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने साधा निशाना
श्रीनिवास बीवी के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि 'हिमंता बिस्व सरमा अपनी इन हरकतों से खबरों में बने रहना चाहते हैं। हम इस प्रोपेगेंडा को खारिज करते हैं। कभी वह पवन खेड़ा को गिरफ्तार कराते हैं तो अब वह बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करना चाहते हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में नाम आने के बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए थे।'

मुख्यमंत्री ने कसा तंज
कांग्रेस की आलोचना पर पलटवार करते हुए सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि श्रीनिवास बीवी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है। सरमा ने कहा कि कांग्रेस में महिला कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित माहौल नहीं है और इसके लिए उन पर आरोप लगाना गलत है। सरमा ने कहा कि आरोपी को कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इससे पहले सरमा ने कहा था कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है और अगर कांग्रेस इसे सुलझाने में नाकाम रहती है तो कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले असम पुलिस की पांच सदस्यीय  टीम बेंगलुरु स्थित श्रीनिवास बीवी के घर पहुंची। हालांकि कांग्रेस नेता अपने आवास पर नहीं मिले तो पुलिस श्रीनिवास को दो मई को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस दे आई। गुवाहाटी के जॉइंट कमिश्नर प्रतीक थुबे ने यह जानकारी दी। 

युवा कांग्रेस अध्यक्ष को यौन उत्पीड़न मामले में नोटिस
असम पुलिस ने रविवार को बंगलूरू पहुंचकर कांग्रेस से निष्कासित नेता अंगकिता दत्ता के उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के आरोपों पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को नोटिस जारी किया। श्रीनिवास को पूछताछ के लिए दो मई को हाजिर होने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि, वह घर पर मौजूद नहीं थे इसलिए नोटिस उनके घर के दरवाजे पर चिपकाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें