असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भाजपा मुख्यालय में।
- फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें उत्तर-पूर्व के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड भी शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा उत्तर-पूर्व में होने जा रहे चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। पिछली बार हुए चुनावों में भाजपा तीन राज्यों में लगातार दोबारा सरकार बनाने में सफल रही थी, जो यह साबित करता है कि उत्तर-पूर्व के राज्यों में पार्टी की नीतियां लगातार लोकप्रिय हो रही हैं।
उत्तर-पूर्व के मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने बताया कि बेनेडिक्ट बराक और हिमालय सहित चार विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस के विधायक हिमालय भी शामिल हैं। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की थी।
फरवरी 2023 में मेघालय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। इसे लेकर पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है। पार्टी ने उत्तर-पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही अपने चुनावी अभियान के केंद्र में रखा है। पार्टी उत्तर-पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को खूब प्रचारित कर रही है।