01:57 PM, 12-May-2026
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमंत बिस्व सरम को असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उन्हें बेहद कुशल प्रशासक बताते हुए राज्य के लिए किए गए 'नवाचारपूर्ण कार्यों' की सराहना की।
हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहा।
एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, असम के लिए यह एक बड़ा दिन है। एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को शपथ लेने पर बधाई। उन्होंने एक शानदार प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए कई अहम काम किए हैं। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक अलग पोस्ट में कहा, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उनके लिए मेरी शुभकामनाएं, ताकि वे असम के विकास की गति को और मजबूत कर सकें।