फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल केस सुलझाने के माहिर थे 'दबंग' हिमांशु रॉय, दाऊद के भाई के ड्राइवर का किया था एनकाउंटर

Sat, 12 May 2018 06:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस में जांबाज और दबंग पुलिस अधिकारी की भूमिका रखने वाले 1988 बैच के आईपीएस हिमांशु रॉय हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने में माहिर थे। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) और फिर क्राइम ब्रांच के चीफ समेत कई एलीट पदों पर उन्होंने काम किया था। आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों की जांच के एक्सपर्ट के रूप में पहचाने जाने वाले 6 फुट लंबे रॉय ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में भी कई रहस्य खोले थे।

विज्ञापन


इसके अलावा दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के ड्राइवर आरिफ का एनकाउंटर करने के साथ ही, पत्रकार जेडे हत्याकांड, विजया पलांडे-बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान के दोहरे हत्याकांड और लॉ ग्रेजुएट पल्लवी पुरकायस्था हत्याकांड, कोहिनूर मिल रेप, गोरगांव की हीरे चोरी जैसे अहम मामले को सुलझाया था।

साल 2009 में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बने हिमांशु रॉय ने ही मुंबई का पहला साइबर क्राइम सेल और पहला महिला सेल शुरू कराया था। रॉय को आंतकी गतिविधियों से जुड़े मामले की जांच के दौरान जान के खतरे के कारण जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी। उन्होंने मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस की जांच और इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल सहित भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की संपत्तियों को जब्त किया था।
विज्ञापन


इन खास मामलों से जुड़े रहे
- मुंबई हमलों की रेकी करने वाले अमेरिका में जन्मे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड हैडली से पूछताछ व जांच करने वाली टीम में रहे।
- मुंबई हमलों के दौरान दबोचे गए पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी रॉय के ही मुंबई क्राइम ब्रांच के चीफ रहते हुए दी गई थी।
- क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट कमिश्नर के तौर पर रॉय ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट फिक्सिंग की जांच के दौरान साल 2013 में बॉलीवुड अभिनेता विंदु दारासिंह को गिरफ्तार किया था। 
- एटीएस चीफ रहते हुए ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीस अंसारी को गिरफ्तार कर बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में बने अमेरिकन स्कूल को बम से उड़ाने की योजना असफल की।

विश्व की शीर्ष कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रहे रॉय
मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हिमांशु रॉय चार्टर्ड अकाउंटेंट भी रह चुके थे। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस बनने से पहले विश्व की बेस्ट अकाउंटेसी फर्म में से एक कंपनी आर्थर एंडरसन में बतौर चार्टर्ड अकाउंटेंट काम किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें