फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन टास्क : एनडीआरएफ का बड़ा कदम, ऊंची पहाड़ियों पर बचाव अभियान के लिए स्थायी टीमों को करेगी तैनात

Sun, 22 Jan 2023 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एनडीआरएफ ने भारत के दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए अपने रक्षकों को तैयार करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) हिमालय के ऊंचे इलाकों में विशेष पर्वतारोहण टीमों को स्थायी रूप से तैनात करने पर विचार कर रहा है ताकि वे हिमस्खलन, भूस्खलन और हिमनद झील के फटने, बाढ़ आदि के दौरान तेजी से बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार और अभ्यस्त हो सकें। 

विज्ञापन


एनडीआरएफ ने भारत के दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने के लिए अपने रक्षकों को तैयार करने के लिए कई उपायों की शुरुआत की है। विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में विभिन्न कारणों से दुर्घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिनमें जलवायु परिवर्तन और मानव विकास भी शामिल हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक (डीजी) अतुल करवाल ने कहा कि बल पहाड़ों में आपदाओं से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है क्योंकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं के होने का "गंभीर" खतरा है।

अतुल करवाल ने बल की स्थापना के 18 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए बल सक्रिय भूमिका निभाएगा और इसकी तीन टीम छह फरवरी से अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें