फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: भारत के लॉकडाउन के कारण हिमालय को फायदा, 27 मीट्रिक टन कम पिघली बर्फ

Thu, 29 Jun 2023 07:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि लॉकडाउन के दौरान मानवजनित प्रदूषण में कमी की वजह से अप्रैल 2020 में बर्फ पर विकिरण बल में 71.6 फीसदी की कमी आई, जिसकी वजह से 27 मीट्रिक टन बर्फ पिघलने से बच गई। 
विज्ञापन
बेहद रहस्यमयी हैं हिमालय की ये पांच जगहें - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में एक ओर जहां लोगों को नुकसान झेलना पड़ा, व्यापार ठप हो गए। वहीं प्रकृति को इससे फायदा हुआ। एक नए अध्ययन के मुताबिक 25 मार्च, 2020 से 31 मई, 2020 के दौरान भारत में लॉकडाउन की वजह से हिमालय में करीब 27 मीट्रिक टन बर्फ कम पिघली। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (पीएनएएस) नेक्सस में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मानवजनित प्रदूषक उत्सर्जन में कमी से हिमालय में बर्फ पिघलने में कमी आई।

बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के लिकियांग झांग व सहयोगियों ने उपग्रह डाटा व युग्मित वायुमंडल-रसायन-बर्फ मॉडल के जरिये पता लगाया कि क्षेत्र में कण प्रदूषण में अचानक, नाटकीय कमी ने बर्फ के पिघलने को कैसे प्रभावित किया। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि लॉकडाउन के दौरान मानवजनित प्रदूषण में कमी की वजह से अप्रैल 2020 में बर्फ पर विकिरण बल में 71.6 फीसदी की कमी आई, जिसकी वजह से 27 मीट्रिक टन बर्फ पिघलने से बच गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें