फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Results: दावा सुक्खू का और पलड़ा प्रतिभा सिंह का भारी, देखिए अब किसे बनाया जाता है मुख्यमंत्री

सार

Himachal Results: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है। उत्साह से पूरी तरह लबरेज हैं और मीडिया में आकर सवालिया लहजे में कहती भी हैं कि, वह मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकतीं? प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है।
विज्ञापन
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और हिमाचल में प्रबंधकीय राजनीति में जान लगा देने वाले राजीव शुक्ला खुश हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नतीजों से मिली तरंग में अपने अंदाज में कहा कि हिमाचल हम जीते हैं, लेकिन उनके पास एक चुनौती आ गई है। राज्य में 40 विधायक चुनाव जीते हैं। पंजाब की पूर्व प्रभारी आशा कुमारी चुनाव हार गई हैं। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे चुनाव जीत गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनना चाहते हैं, लेकिन पलड़ा वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा का भारी है।

विज्ञापन


मैं क्यों नहीं बन सकती सीएम?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है। उत्साह से पूरी तरह लबरेज हैं और मीडिया में आकर सवालिया लहजे में कहती भी हैं कि, वह मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकतीं? प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत भावुक कर देने वाला क्षण है। हिमाचल में जनादेश वीरभद्र सिंह के दौर वाला मिला है। प्रतिभा सिंह का यह बयान सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए जरूर परेशान करने वाला होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अभी इस मुद्दे पर काफी संयम से काम लिया है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने में व्यस्त हैं। उनके तमिलनाडु से लगातार साथ चल रहे सूत्र का कहना है कि जीत के नतीजों को उनसे साझा किया गया। राहुल गांधी के चेहरे पर जीत के नतीजों से उभरी मुस्कान देखने लायक थी। अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल में मिली जीत को किस तरह से वहां की जनता के लिए पांच साल के जश्न में बदलती है।

सुक्खू की उम्मीद राहुल और प्रियंका हैं, जबकि प्रतिभा का पलड़ा भारी है

संभावना प्रतिभा सिंह के मुख्यमंत्री बनने की है। कांग्रेस के एक महासचिव ने कहा कि आगे की प्रक्रिया के बारे में निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष को लेना है। इसलिए उनका कुछ कहना ठीक नहीं है। जबकि एक पूर्व महासचिव का कहना है कि कायदे से मुख्यमंत्री प्रतिभा सिंह को ही बनना चाहिए। कांग्रेस के अंदरखाने से सूचना है कि प्रतिभा सिंह राजनीति को बारीकी से समझती हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में करीब ढाई दर्जन सीटों पर उनकी पसंद के उम्मीदवारों को वरीयता मिली थी। सुखविंदर सिंह की 7-8 लोगों को टिकट दिलाने की सिफारिश भी चली थी। प्रतिभा सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के गुडबुक वाली नेता हैं। इसके सामानांतर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की नीतियों, राजनीति के तरीकों से थोड़ा एतराज रखने वाले नेता हैं। जब वीरभद्र राज्य के मुख्यमंत्री थे तो वह उनके कामकाज के तरीके पर सवाल भी उठाते थे। यही सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीआरपी है। यही उन्हें पहले राहुल गांधी के करीब लाई थी और युवा होने के कारण उन्होंने जल्द ही टीम प्रियंका में भी अपनी जगह बना ली थी। वैसे भी यह सभी को पता है कि प्रियंका गांधी का हिमाचल से एक खास नाता है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि प्रतिभा सिंह ही लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस हाई कमान बनाएगा मंत्रिमंडल में संतुलन

हालांकि माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जो दांव खेला है, उसके बाद कांग्रेस हाईकमान के पास विकल्प कम बचे हैं। प्रतिभा सिंह सांसद भी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी महत्वाकांक्षा को खुलकर सामने ला दिया है। उनकी खुली इच्छा है कि वह हिमाचल की मुख्यमंत्री बनें। वह इसे अपने दिवंगत पति वीरभद्र सिंह के साथ जोड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश से जुड़े कांग्रेस के अधिकांश नेता का मानना है कि राज्य में वीरभद्र सिंह का कद बहुत बड़ा था। प्रतिभा सिंह ने उनकी विरासत को पूरी तरह से संभाल लिया है। डेढ़ साल बाद लोकसभा चुनाव भी है। इसलिए संभावना उनकी अधिक है। समझा जा रहा है कि ऐसी दशा में कांग्रेस हाई कमान हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट में संतुलन बनाने पर अपना विशेष ध्यान दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें