| सीट |
मंत्री |
मंत्रालय |
आगे/पीछे |
| सेराज |
जयराम ठाकुर |
मुख्यमंत्री |
जीते |
| कसुम्पटी |
सुरेश भारद्वाज |
शहरी विकास |
हारे |
| मनाली |
गोविन्द सिंह |
शिक्षा मंत्री |
हारे |
| शाहपुर |
सरवीन चौधरी |
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता |
हारीं |
| लाहौल स्पीति |
राम लाल मारकंडा |
प्राविधिक शिक्षा |
हारे |
| कुटलैहड़ |
वीरेंद्र कंवर |
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज |
हारे |
| भट्टियात |
बिक्रम सिंह |
उद्योग |
हारे |
| कसौली |
राजीव सैजल |
स्वास्थ्य |
हारे |
| पावंटा साहिब |
सुखराम चौधरी |
एमपीपी और ऊर्जा |
जीते |
| फतेहपुर |
राकेश पठानिया |
वन |
हारे |
| घुमारवीं |
राजिंदर गर्ग |
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले |
हारे |
चुनाव हारे मरकांडा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री मरकांडा हारे
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता व कैबिनेट मंत्री रामलाल मरकांडा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने हरा दिया है। रामलाल मरकांडा के पास तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
जयराम ठाकुर ने जीती अपनी सीट
- फोटो : अमर उजाला
जयराम ठाकुर को मिली बड़ी जीत
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज सीट से मैदान में हैं। मुख्यमंत्री नें कांग्रेस के चेतराम के सामने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने चेतराम को 38183 वोटों से हरा दिया है।
गोविन्द सिंह चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह हारे
जयराम कैबिनेट में शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह चुनाव हार गए हैं। वो इस बार मनाली सीट से मैदान में थे। उनके सामने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ थे जो पूर्व मंत्री राजकृष्ण गौड़ के बेटे हैं। इस चुनाव में गोविन्द सिंह को कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने 2957 वोटों से हरा दिया है।
सुरेश भारद्वाज चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश भारद्वाज हारे चुनाव
कसुम्पटी सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के सुरेश भारद्वाज अपना चुनाव हार गये हैं। भारद्वाज के पास वर्तमान में शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। इस चुनाव में भारद्वाज 8655 वोटों से हार गये। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी है।
सुखराम चौधरी चुनाव जीते
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा मंत्री जीते
सुखराम चौधरी हिमाचल सरकार में एमपीपी और ऊर्जा मंत्री हैं। चौधरी इस चुनाव में पावंटा साहिब विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। इस बार उन्होंने कांग्रेस के किरनेश जंग को 8596 वोटों से हरा दिया है।
मंत्री सरवीन चौधरी चुनाव हारीं
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री सरवीन को मिली हार
सरवीन सरवीन चौधरी जयराम कैबिनेट में मंत्री हैं। इस बार शाहपुर सीट से वो चुनाव मैदान में थीं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहीं सरवीन इस चुनाव में हार गईं। उन्हें कांग्रेस के केवल सिंह के हाथों 12243 वोटों से हार मिली।
राजीव सैजल चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री भी नहीं बचा सके अपनी कुर्सी
हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल को इस चुनाव में अपनी सीट गंवानी पड़ी है। सैजल कसौली सीट से मैदान में थे। उन्हें कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने 6768 वोटों से हरा दिया।
मंत्री राकेश पठानिया चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री राकेश पठानिया नहीं बचा पाए अपनी सीट
हिमाचल सरकार के वन मंत्री राकेश पठानिया को इस चुनाव में अपनी सीट गंवानी पड़ी है। वो फतेहपुर सीट से मैदान में थे। उन्हें कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने 7354 वोटों से हरा दिया।
राजिन्दर गर्ग चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री राजेंद्र गर्ग को मिली हार
घुमारवीं सीट से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री राजिंदर गर्ग इस चुनाव में हार गये हैं। उन्हें कांग्रेस के राजेश धरमानी ने 5611 वोटों से हराया है।
वीरेंद्रे कंवर चुनाव हारे
- फोटो : अमर उजाला
पंचायती राज मंत्री को मिली हार
जयराम कैबिनेट में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को भी इस चुनाव में हार झेलनी पड़ी है। कंवर इस चुनाव में कुटलैहड़ सीट से मैदान में थे। वीरेंद्र कंवर को कांग्रेस के दविंदर कुमार ने 7579 वोटों से शिकस्त दी।