फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election 2022: वोटरलिस्ट में नाम और बूथ चेक करना है? अपनाएं यह आसान तरीका

Sat, 12 Nov 2022 10:58 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार मतदाता सूची में कुल 55 लाख 74 हजार 793 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। इनमें 28 लाख 46 हजार 201 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 27 लाख 28 हजार 555 महिलाएं हैं। 37 मतदाता थर्ड जेंडर में आते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर कुल 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम पांच बजे तक आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। कई बार ऐसा होता है कि मतदान केंद्र पर जाने के बाद मालूम चलता है कि आपका नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है, तो कई बार मतदान बूथ भी बदला हुआ मिलता है। ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ही वोटिंग लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। ये भी पता कर सकते हैं कि आपको किस बूथ पर जाकर वोट डाला है। 

 

जानिए मतदाता सूची में कैसे अपना नाम देख सकते हैं? 
अगर आपको मतदाता सूची में अपना नाम और बूथ संख्या मालूम करना है तो ये आसान तरीका अपना सकते हैं। आप अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) डाउनलोड कर लीजिए। यहां आप अपने विधानसभा क्षेत्र और खुद का नाम दर्ज करके ये पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? इसी एप के जरिए आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर जाकर भी ये जानकारियां हासिल कर सकते हैं। 
 

इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकेंगे वोट

1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 
 

55 लाख से अधिक लोगों का नाम वोटर लिस्ट में
इस बार मतदाता सूची में कुल 55 लाख 74 हजार 793 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं। इनमें 28 लाख 46 हजार 201 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 27 लाख 28 हजार 555 महिलाएं हैं। 37 मतदाता थर्ड जेंडर में आते हैं। 18 से 19 साल के कुल 1.86 लाख वोटर्स हैं। इनमें 1.01 लाख पुरुष और 85 हजार 463 महिलाएं हैं। छह वोटर्स थर्ड जेंडर की श्रेणी में आते हैं। 1,181 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इनमें 414 पुरुष और 767 महिलाएं हैं। वहीं, 1.22 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जिनकी उम्र 80 से 99 साल के बीच है। इनमें 52,928 पुरुष और 67,966 महिलाएं हैं। 
विज्ञापन

7881 मतदान केंद्र बनाए गए
सूबे में कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 646 शहरी इलाकों में हैं, जबकि 7,235 ग्रामीण इलाकों में हैं। इस बार दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर मतदान केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र लाहौल और स्पीति में 15,256 फीट पर टशीगंग में स्थित है। यहां की कुल आबादी 75 है, जिसमें 52 लोग मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। पिछले साल हुए मंडी लोकसभा उपचुनाव में यहां 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा 10 से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर कुल 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12 हजार फीट से ऊपर 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 894 मतदाता हैं। सबसे अधिक 1,04,486 मतदाता सुलह विधानसभा क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम लाहौल और स्पिति विधानसभा क्षेत्र में 24,744 मतदाता हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें