हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इसके अनुसार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने हर दिया है। कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 40 सीटों पर जीती है और भाजपा को 25 सीटों पर जीत मिली है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार को विजय प्राप्त हुई है। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे।
आइए जानते हैं भाजपा और कांग्रेस के कौन-कौन प्रत्याशी कहां-कहां से आगे और पीछे चल रहे हैं?