10वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एडुकेशन के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द समाप्त होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 11 से 15 मई 2016 के बीच परिणामों की घोषणा कर सकता है।
जो छात्र अपना परिणाम देखना चाहते हैं वह हमारी वेबसाइट पर जाकर सिर्फ एक क्लिक पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर वेबसाइट पर डालना होगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बोर्ड ने 10वीं का परिणाम 18 मई को घोषित किया था। उल्लेखनीय है कि इस बार 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से 19 मार्च के बीच आयोजित हुई थी और इसमें करीब डेढ़ लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
अब परीक्षा परिणाम जानने के इच्छुक छात्रों को हमारे हिमाचल बोर्ड के लिए बने पेज पर आते रहना होगा ताकि परीक्षा परिणाम आते ही वह अपना परिणाम देख सकें।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें