फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के मदरसे में गिरा हाईटेंशन तार, शिक्षक समेत 28 बच्चे झुलसे 

Mon, 13 Aug 2018 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
हाईटेंशन तार गिरने से झुलसे बच्चे
विज्ञापन
देहात थानाक्षेत्र के गांव काकर सराय स्थित मदरसा हातिम-उल-उलूम पर में रविवार शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे फैले करंट की चपेट में आकर मदरसे पढ़ रहे 27 बच्चे और एक शिक्षक झुलस कर बेहोश हो गए। बाद में सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही डीएम, एसपी, एएसपी, सीएमओ जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने डॉक्टरों की टीम को बच्चों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।वहीं हादसे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

देहात थानाक्षेत्र के गांव काकर सराय में मदरसा हातिम-उल-उलूम संचालित है। मदरसे में करीब ढाई सौ बच्चे तालीम हासिल करते हैं। रविवार शाम करीब चार बजे मदरसे के शिक्षक मोहम्मद फरमान एक कमरे में तीस से अधिक बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कमरे की खिड़की से जा टकराया। 
विज्ञापन


जिससे कमरे में करंट उतर आया। यहां पढ़ रहे 27 बच्चे करंट से झुलस गए। सभी बच्चे बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। शिक्षक मो. फरमान भी वहीं बेहोश हो गए। आनन फानन में बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। 27 बच्चों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी बच्चों को भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें