मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश के साथ हाई टाइड की संभावना जताई है। इससे पहले शुकव्रार को भी मरीन ड्राइव के साइडवॉक पर 9 मीट्रिक टन कचरा लहरों के साथ आने से बीएमसी अधिकारियों की मश्किलें बढ़ गईं थीं। इस कचरे को मुश्किल से साफ किया गया था। इसके चलते बीएमसी ने अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में शनिवार को भारी बारिश होने की संभावा है। शुक्रवार को मरीन ड्राइव पर हाई टाइड के साथ आये कचरे पर बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि हर दिन साइडवॉक से इकट्ठा किए जाने वाले कचरे के मुकाबले यह 9 गुना अधिक था। उन्होंने कहा कि यह कचरा इतना अधिक था कि एक लेन के ट्रैफिक को बंद करना पड़ा। पहली बार इतनी मात्रा में कचरा देखने को मिला।
विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र की सतह पर पड़ा कचरा लहरों के तेज उफान की वजह से किनारे पर आकर जमा हो गया। मौसम विभाग की कोलाबा ऑब्जर्वेटरी ने शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक 12 घंटों में 3 मिलीमीटर बारिश और सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी ने 12.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। गौरतलब है कि जुलाई के महीने में औसतन होने वाली बारिश पहले ही हो चुकी है।