मालदीव के पर्यटन उद्योग की रीढ़ भारतीय हैं। वर्ष 2023 में आए 17.57 लाख पर्यटकों में से सबसे ज्यादा 2.09 लाख भारतीय ही थे। इसके बाद रूस और चीन हैं। हिंद महासागर में एशिया की मुख्य भूमि से करीब 750 किमी दक्षिण में मौजूद मालदीव की आबादी 5.15 लाख है। यहां 1,190 द्वीप हैं, इनमें 190 ही रहने लायक हैं। सरकार को 90% आय आयातित चीजों और पर्यटन उद्योग से होती है।
कोविड में तेजी से लोकप्रिय हुआ मालदीव
कोविड महामारी के दौरान अक्तूबर से दिसंबर 2020 में भारत से 32 हजार लोग मालदीव गए। बाद में यह संख्या तेजी से बढ़ी। अक्तूबर से दिसंबर 2021 में 1.15 लाख यात्री भारत से मालदीव गए। इस दौरान कोविड के चलते भारत में अधिकतर पर्यटक स्थल बंद थे।
2023 में आए पर्यटक
- भारत 2,09,198
- रूस 2,09,146
- चीन 1,87,118
- यूके 1,55,730
- जर्मनी 1,35,090
- इटली 1,18,412
- अमेरिका 74,575