फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: नाबालिग ड्राइवर ने साइकिल सवार कारोबारी को कुचला, हादसे के बाद भागा; सीसीटीवी से खुला राज

Thu, 26 Mar 2026 03:19 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Thane Hit And Run Case: ठाणे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से कारोबारी श्रीनिवास टंडेल की मौत हो गई। कार एक 17 वर्षीय किशोर चला रहा था, जो हादसे के बाद फरार हो गया, लेकिन सीसीटीवी के जरिए पकड़ा गया। घटना कल्याण रिंग रोड पर हुई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार का खतरनाक चेहरा सामने आया है, जहां एक नाबालिग ड्राइवर की लापरवाही ने एक कारोबारी की जान ले ली। साइकिल चला रहे 42 वर्षीय श्रीनिवास टंडेल को तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह हवा में उछल गए और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 8 बजे यह हादसा कल्याण रिंग रोड के अधूरे हिस्से पर हुआ। पुलिस के मुताबिक कार 17 वर्षीय किशोर चला रहा था, जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक उसी दिन फिटनेस के लिए साइकिलिंग शुरू किए थे। अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी और चालक बिना मदद किए भाग गया।

क्या हुआ था हादसे के समय?
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार तेज गति में थी और अचानक मुड़ते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीनिवास टंडेल दूर जाकर गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सियासत: निशिकांत दुबे का राहुल पर हमला, कहा- जाति के नाम पर लोगों को उकसा रहे, सोनिया गांधी की सेहत पर भी बोले

सीसीटीवी से कैसे खुला पूरा मामला?
पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी आधार पर कार की पहचान हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कल्याण स्थित एक इमारत की पार्किंग से बरामद किया। इसके बाद नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

क्या पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे?
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारावे-वडवली क्षेत्र का अधूरा सड़क हिस्सा तेज रफ्तार और स्टंट का अड्डा बन चुका है। 21 फरवरी को भी इसी जगह एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क पर बैरिकेड लगाने और निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे बढ़ते रहेंगे। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि इलाके में निगरानी बढ़ाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें