फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNESCO रिपोर्ट: 2050 तक भारत में हो जाएगा भारी जल संकट

Tue, 20 Mar 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पानी की समस्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन
22 मार्च को विश्व जल दिवस है, इससे पहले यूनेस्को ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2050 तक भारी जल संकट पैदा हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी सालों में 40 फीसदी जल संसाधनों की कमी आ जाएगी, जिसके कारण देश में पानी की कमी हो जाएगी।    
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर भारत में पहले से ही काफी जल संकट है। इस पर जल संसाधन विभाग के प्रमुख एसके सरकार ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भूजल की बेहद कमी है। इन राज्यों में पानी की गंभीर स्थिति है। वहीं दक्षिण और मध्य भारत में 2050 तक नदियों में खराब जल की गुणवत्ता और बढ़ जाएगी। 

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) एनआईओ के निदेशक एसडब्ल्यूए नकवी ने कहा कि प्रदूषण की समस्या न केवल सतह जल संसाधनों में है बल्कि भूजल में भी है। उन्होंने कहा कि इस जल में धातु का प्रदूषित पदार्थ भी शामिल है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि यह समस्या तब और बढ़ जाती है जब जमीन में खराब पदार्थों की डंपिंग होती है। खुले में शौच और गड्ढों में मल नष्ट करने से जमीन में बैक्टीरिया शामिल होते हैं। इससे भूजल में और ज्यादा प्रदूषित होता है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें