फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'हाई प्रोफाइल व्यक्ति ने मेरे रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की', मुख्य सचिव ने नाम बताने से किया इनकार

Tue, 29 Apr 2025 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

शारदा मुरलीधरन ने कहा कि उनके रंग पर टिप्पणी करने वाला एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति है, लेकिन उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि वह कोई राजनेता है या शीर्ष अधिकारी और न ही उसके नाम का खुलासा किया। 
विज्ञापन
केरल की मुख्य सचिव - फोटो : @ChiefKerala/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने मंगलवार को बताया कि एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति ने उनके रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। हालांकि मुख्य सचिव ने उस व्यक्ति का नाम बताने से इनकार कर दिया। बीते दिनों मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा था, जिस पर लोगों ने उन्हें समर्थन भी दिया था। शारदा मुरलीधरन का बतौर मुख्य सचिव कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने नाम का खुलासा करने से किया इनकार
मंगलवार को अपने रिटायरमेंट से पहले एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में शारदा मुरलीधरन ने बताया कि त्वचा के रंग को लेकर लोगों के मन में आज भी भेदभाव है। यह काले रंग के प्रति व्यवहार का मुद्दा है। शारदा मुरलीधरन ने कहा कि उनके रंग पर टिप्पणी करने वाला एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति है, लेकिन उन्होंने ये बताने से इनकार कर दिया कि वह कोई राजनेता है या शीर्ष अधिकारी और न ही उसके नाम का खुलासा किया। 

ये भी पढ़ें- SC: 'देश की सुरक्षा-संप्रभुता से जुड़ी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करेंगे', पेगासस मामले में सुप्रीम टिप्पणी
विज्ञापन


पति के काम से की गई तुलना
मुख्य सचिव ने बताया कि उनके काम की तुलना उनके पति और पूर्ववर्ती वी वेणु के काम से की गई थी। जिसमें कहा गया था कि, 'मेरा कार्यकाल उतना ही काला है, जितना मेरे पति का कार्यकाल सफेद रहा था।' उन्होंने ये भी कहा कि 'उस हाई प्रोफाइल व्यक्ति ने अपनी टिप्पणी पर अफसोस भी नहीं जताया। हम दोनों में अभी भी बातचीत होती है, लेकिन उस व्यक्ति ने कभी भी उस मुद्दे पर बात नहीं की।' शारदा मुरलीधरन की जगह अब ए जयतिलक केरल के नए मुख्य सचिव होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की जमानत याचिका खारिज; वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार

शारदा मुरलीधरन ने बीते महीने में एक पोस्ट में लिखा था कि 'पिछले सात महीनों से, जब से उन्होंने अपने पति की जगह मुख्य सचिव का पद संभाला है, तब से ही दोनों के कार्यकाल की तुलनाओं का सिलसिला निरंतर चल रहा है, लेकिन अब वे इसकी अभ्यस्त हो गई हैं। यह काले रंग का लेबल लगाए जाने के बारे में है, जैसे कि ये बेहद शर्म की बात हो, लेकिन काला वही है, जो काले काम करता है, न कि रंग से काला। काला वही है, जो कभी अच्छा नहीं करता, काला अस्वस्थता और काले दिल वाला है।' उन्होंने आगे लिखा कि 'काला रंग ब्रह्मांड का सर्वव्यापी सत्य है, फिर उसे बदनाम क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काला रंग किसी भी चीज को अवशोषित कर सकता है, यह मानव जाति का सबसे शक्तिशाली ऊर्जा स्पंदन है।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें