फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Security Review: जम्मू-कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक, रॉ-आईबी व इंटेलीजेंस के कई अधिकारी मौजूद

Tue, 06 Dec 2022 01:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में आतंरिक सुरक्षा के बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के साथ ही देश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को लेकर गृह मंत्रालय ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में आतंरिक सुरक्षा के बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है। बैठक में रॉ, आईबी व इंटेलीजेंस के अधिकारियों के अलावा जम्मू-कश्मीर की डीजीपी व अन्य शीर्ष अधिकारी भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


टीआरएफ की धमकी के बाद बुलाई गई बैठक
सूत्रों की मानें तो यह बैठक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन टीआरएफ की ओर से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को दी गई धमकी के बाद बुलाई गई है। हाल ही में टीआरएफ ने श्रीनगर  शिक्षा विभाग के 56 कर्मचारियों को एक धमकी भरा पत्र जारी किया था। इसके बाद कश्मीरी पंडित संगठनों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इन संगठनों ने सरकार से कश्मीर घाटी में पीएम पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें