फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO: अमेरिका के जवाबी टैरिफ के बाद पीएमओ में उच्च स्तरीय बैठक, नीति आयोग और वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी मौजूद

Thu, 03 Apr 2025 12:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। इसे लेकर भारत ने मंथन शुरू कर दिया है। जवाबी टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के जवाबी टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार ने मंथन शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जवाबी टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में नीति आयोग, वाणिज्य मंत्रालय, डीपीआईआईटी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 
विज्ञापन

 

इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 27 फीसदी पारस्परिक टैरिफ के प्रभावों का हम विश्लेषण करेंगे। ट्रंप के लिए पहले अमेरिका है, और मोदी जी के लिए पहले भारत है।

ये भी पढ़ें: भारत का कौन सा क्षेत्र ट्रंप के 26% टैरिफ से सबसे अधिक प्रभावित होगा, किस सेक्टर को राहत
विज्ञापन


अधिकारी बोले- मिला जुला होगा असर
वाणिज्य मंत्रालय भारत पर लगाए गए 27 फीसदी अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ या आयात शुल्क के प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह हमारे लिए झटका नहीं है। इसका प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं होने वाला है। इसका मिलाजुला असर ही देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक प्रावधान है कि यदि कोई देश अमेरिका की चिंताओं का समाधान करता है या उसे दूर करने का प्रयास करता है तो ट्रंप प्रशासन उस देश के खिलाफ शुल्क कम करने पर विचार कर सकता है भारत पहले से ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। दोनों देश इस साल की शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने सभी विदेशी गाड़ियों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान, 600 अरब डॉलर के आयात पर पड़ेगा असर

ट्रंप ने भारत पर लगाया है 27 फीसदी टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप ने कहा था कि  भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ पांच अप्रैल से प्रभावी होंगे। 

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें