फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'बीआरएस शासन में हाईकोर्ट जज व उनके परिवार की निगरानी की गई', फोन टैपिंग केस में पुलिस का हलफनामा

Fri, 05 Jul 2024 05:49 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, हैदराबाद

सार

बीआरएस शासन में हाईकोर्ट जज व उनके परिवार की निगरानी की गई है। ये कहना है तेलंगाना पुलिस का है,  जिसने फोन टैपिंग केस में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है। 


 
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन टैपिंग मामले में हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना हाईकोर्ट में जवाबी हलफनामा (काउंटर एफिडेविट) दाखिल कर दिया है। इसमें पुलिस ने कहा कि फोन टैपिंग मामले में आरोपियों ने पिछले बीआरएस शासन के दौरान हाईकोर्ट जज और उनके परिवार सहित कुछ राजनीतिक नेताओं के मोबाइल फोन की निगरानी की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने यह भी उल्लेख किया कि आरोपी पुलिस अधिकारियों ने ए रेवंत रेड्डी (तेलंगाना पीसीसी अध्यक्ष और अब मुख्यमंत्री) और अन्य के फोन नंबरों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और आईपीडीआर (इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड) प्राप्त किए थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने रेवंत रेड्डी के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी कर्मियों और पार्टी सहयोगियों से संबंधित प्रोफाइल भी तैयार की थी। विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के एक निलंबित डीएसपी, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और एक पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सहित छह आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इन्हें हैदराबाद पुलिस ने 13 मार्च से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से खुफिया जानकारी मिटाने के साथ कथित फोन टैपिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उच्च न्यायालय में बुधवार को पेश हलफनामे में पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने जांच के दौरान अच्छा सहयोग नहीं किया। जांच का दायरा बहुत व्यापक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें