फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Pilgrims: पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों को 96 वीजा जारी किए, उच्चायोग ने दी जानकारी

Mon, 19 Dec 2022 10:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 96 वीजा जारी किए हैं। ये लोग 20-25 दिसंबर तक पंजाब के चकवाल जिले में प्रमुख और पवित्र श्री कटास राज मंदिरों (किला कटास) की यात्रा करेंगे।  
विज्ञापन
दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान उच्चायोग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के उच्चायोग ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित श्री कटास राज मंदिरों की यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों के एक समूह को 96 वीजा जारी किए हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर एक द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं। पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल प्रोटोकॉल के तहत भारत आते हैं।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी उच्चायोग ने 20-25 दिसंबर तक पंजाब के चकवाल जिले में प्रमुख और पवित्र श्री कटास राज मंदिरों (किला कटास) की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 96 वीजा जारी किए हैं। बयान में कहा गया कि सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करना धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के पाकिस्तान सरकार के प्रयासों के अनुरूप है।

उच्चायोग ने कहा कि प्रभारी आफताब हसन खान ने इस अवसर पर तीर्थयात्रियों की कुशल तीर्थयात्रा की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सभी धर्मों के आने वाले तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें