फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट: नेपाल से आ सकते हैं आतंकवादी,एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

Tue, 04 Oct 2016 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बेलरायां (लखीमपुर खीरी) 
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी डीआईजी उपेंद्र प्रताप बलौदी ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर चौकसी का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान सीमावर्ती गांवों के लोगों और प्रधानों से मुलाकात की और जवानों को सुरक्षा को लेकर जरूरी टिप्स दिए। 
विज्ञापन


देश में हाई अलर्ट है, जिसको लेकर नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने भी चौकसी बढ़ा दी है। खुली सीमा का लाभ उठाकर देश विरोधी ताकतें भारत में प्रवेश न कर सकें, इसको लेकर सीमा की मॉनिटरिंग उच्चाधिकारी कर रहे हैं। बार्डर की चेकिंग, जंगल के शार्टकट रास्तों समेत सुरक्षा से जुड़ी तमाम बारीकियों को देखने सोमवार को डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने बेलरायां बार्डर का दौरा किया। उन्होंने जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें कई टिप्स दिए। 

डीआईजी ने सीमा पर मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि वे नेपाल से आने वाले सभी लोगों की गहनता से तलाशी लें और वहां से लाए जा रहे सामान को खोल कर देखें, इसमें किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए। डीआईजी ने मीटिंग के बाद सीमा के गुलरिया, मरिया, डॉक्टर सहित अन्य घाटों पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


डीआईजी ने रोज डीआईजी मुख्यालय रिपोर्ट भेजने के भी आदेश दिए। वह प्रधानों और ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल एसएसबी को सूचना दें। एसएसबी डांगा पोस्ट प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि जवानों की कई टीमों का गठन किया गया है, जो सुरक्षा में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें