फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सात राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में बिगड़े हालात

Sat, 10 Aug 2019 07:51 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश से बुरा हाल है।
  • मौसम विभाग ने सात राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
  • क्षेत्र में बारिश के कारण केरल के इडुकी में बाढ़ आ गई है।
  • तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
कर्नाटक में बाढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में इस वक्त भारी बारिश से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने सात राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के लिए गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। क्षेत्र में बारिश के कारण केरल के इडुकी में बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन



 

महाराष्ट्र में बिगड़े हालात

महाराष्ट्र में बारिश के कारण लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में बृहस्पतिवार को एक बचाव नौका के पलट जाने से नौ लोग डूब गए। वहीं जलस्तर में तेजी से कमी आने की उम्मीद है क्योंकि कर्नाटक अलमाटी बांध से और पानी छोड़ने को तैयार हो गया है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद ये सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं जहां कृष्णा और पंचगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि सांगली में राहत एवं बचाव कार्य में लगी एक नौका के पलट जाने से नौ लोग डूब गए और चार लापता हैं।
विज्ञापन


पुणे के मंडल आयुक्त दीपक म्हैसकर ने बताया कि यह दुर्घटना पालुस तहसील के ब्रहमनाल गांव के पास हुई जब एक नौका बाढ़ प्रभावित 30 से 32 लोगों को लेकर जा रही थी। भारी बारिश और बाढ़ के कारण पुणे में अबतक 27 लोगों की मौत हो गई है। 


मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट

मध्यप्रदेश के भोपाल और सीहोर समेत 29 जिलों में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र में ढाई लाख और कर्नाटक में 26 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दोनों राज्यों में लोगों की सुरक्षा के लिए एक हजार सैन्यकर्मी तैनात हैं। महाराष्ट्र में एक हफ्ते के भीतर 16 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर आ गई हैं।

तमिलनाडु में हादसा

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया। यहां बारिश के चलते रेलवे पार्सल सर्विस बिल्डिंग गिर गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

कर्नाटक में बाढ़ के हालात

बारिश के कारण कर्नाटक के 15 जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है। कृष्णा और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। जिसके चलते कई स्थानों पर रेल और सड़क से संपर्क टूट गया है। नौसेना ने 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

मध्यप्रदेश के बेतुल में ताप्ती नदी तीन साल में सबसे ऊंची स्तर पर बह रही है, जिससे वह ताप्ती मंदिर के अंदर तक आ गई।    
 

केरल में भी हालात बिगड़े 

केरल के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ये चार जिले भारी वर्षा और तेज हवाओं की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों ने कहा कि यह अलर्ट इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में जारी किया गया है। 

राज्य की अधिकांश नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है और कन्नूर, वायनाड, इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और कासरगोड में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां की प्रमुख नदियों जैसे मणिमाला, मीनाचल, मूवट्टापुझा, चलियार, वालापट्टनम, इरूवाझीनीपुझा और पंबा में जलस्तर बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें