फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Nationwide Protest: छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर हाईअलर्ट, एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की नजर

सार

देशव्यापी छात्र प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय सुरक्षाबलों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया और कथित एआई आधारित प्रचार सामग्री पर नजर रख रही हैं, क्योंकि आशंका जताई गई है कि कुछ असामाजिक या बाहरी तत्व आंदोलन की आड़ में अशांति फैलाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। केंद्रीय सुरक्षाबलों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। खुफिया एजेंसी के मल्टी एजेंसी सेंटर में इस तरह के इनपुट मिल रहे हैं कि प्रदर्शन की आड़ में देशविरोधी ताकतें अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती हैं।
विज्ञापन


खासतौर पर, सीमावर्ती राज्यों में उपद्रवी तत्व बाहरी साजिशों के बहकावे में आकर दंगा भड़का सकते हैं। भड़काने वाली सामग्री का प्रचार प्रसार करने वाली एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर है।

खुफिया एजेंसियां कर रही क्या तैयारियां?
खुफिया एजेंसियों को जिस तरह के इनपुट मिल रहे हैं, उनमें हिस्ट्रीशीटरों की ओर से हिंसा फैलाना, ट्रैफिक रोकना और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा बड़े शहरों के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है। वहीं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सभी बटालियनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जवानों से कहा गया है कि वे किसी भी वक्त एयरलिफ्ट के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए हैं। महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में छात्रों के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हुई। वहीं, झारखंड में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के आमने-सामने आने से माहौल बिगड़ गया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की और अंडे फेके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें