हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड रेमेडेसिविर की जेनेरिक दवा कोविफॉर उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने जानकारी दी, 13 से 20 जुलाई के बीच कोविफॉर इंजेक्शन की 60 हजार वॉयल अलग-अलग राज्यों में उपलब्ध होगी। मालूम हो कि कोविफॉर रेमेडिसिविर दवा का पहला जेनरिक ब्रांड है, जिसका प्रयोग बीमारी के गंभीर लक्षण वाले वयस्क और बच्चों के इलाज में हो सकता है। दवा विशेषज्ञ की निगरानी में ही दी जाएगी। रेमेडिसिविर ही एक दवा है, जिसे अमेरिकी एजेंसी एफडीए ने मंजूरी दी है।
महाराष्ट्र को सबसे अधिक दवा मिलेगी...
बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र को सबसे अधिक 12,500 वॉयल दी जाएंगी। इसके बाद दिल्ली को दस हजार, तेलंगाना को 9 हजार, तमिलनाडु को 7500, गुजरात छह हजार, आंध्र प्रदेश को दो हजार और कर्नाटक को तीन हजार वॉयल मिलेंगी।