फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कल चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, मोरहाबादी मैदान में विपक्षी नेताओं का लगेगा जमावड़ा

Wed, 27 Nov 2024 07:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। कल रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें तमाम विपक्षी नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन, कार्यवाहक मुख्यमंत्री, झारखंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कल नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें झामुमो नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम को 39 हजार 791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी हैं। वहीं उनके शपथ ग्रहण लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य तैयारियां भी की जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह के समय की बात करें, तो राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम 4 बजे हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जबकि इससे पहले हेमंत सोरेन ने खुद तैयारियों का जायजा भी लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसे सम्मानित नेताओं का हमारे साथ होना खुशी की बात है।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं से मिले सोरेन
इससे पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिस बारें में उन्होंने कहा, कि मैंने प्रधानमंत्री के साथ एक रचनात्मक बैठक की, जहां हमने झारखंड के विकास और प्रगति पर चर्चा की। हमारी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए उनका समर्थन मूल्यवान है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना भी थीं, जो हाल के चुनावों में विधायक के रूप में चुनी गई थीं। हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ-साथ आप के अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, झारखंड और इसके लोगों की बेहतरी के लिए काम करने के हमारे लक्ष्य में हम एकजुट हैं।

ये दिग्गज शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल होंगे। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं में सीपीआई (एमएल) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आप नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


JMM ने विधानसभा चुनाव में जीतीं 34 सीटें
हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन के जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल करके जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। वहीं  कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और भाकपा (माले) ने विपक्षी इंडिया गठबंधन में 2 सीटें जीतीं। विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर हेमंत सोरेन ने कहा, मैं झारखंड के लोगों का हमारे नेतृत्व पर निरंतर भरोसा करने के लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा, यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। हेमंत सोरेन ने भाषण में कहा, यह लोगों की जीत है और एक शांतिपूर्ण और प्रगतिशील झारखंड के लिए उनके दृष्टिकोण की जीत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें