फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में पूरी तरह सफल रही स्वदेशी हेलिना मिसाइल, कई आधुनिक खूबियों से है लैस

Fri, 19 Feb 2021 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हेलिना मिसाइल का परीक्षण - फोटो : twitter.com/DRDO_India
विज्ञापन

पिछले साल पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ शुरू हुए सीमा विवाद और पाकिस्तान के साथ चल रहे विवादों को देखते हुए भारतीय सेना लगातार अपनी क्षमताओं को बेहतर करने में जुटी हुई है। कई खूबियों से लैस एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल हेलिना का परीक्षण सफल रहा और अब यह सेना में शामिल होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


यह पूरी तरह से स्वदेशी मिसाइल है, जो इंफ्रारेड सीकर और 'दागो और भूल जाओ' जैसी खूबियों से लैस है। इस मिसाइल का परीक्षण राजस्थान की पोखरण रेंज में किया गया। सूत्रों के अनुसार इसका परीक्षण पांच दिन चला। इस दौरान मिसाइल ने पांच में से पांचों बार अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।



मिसाइल का अंतिम परीक्षण शुक्रवार की सुबह किया गया। अब यह मिसाइल एएलएच रुद्र और लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टरों पर तैनात होने के लिए तैयार है। बता दें कि इस स्वदेशी मिसाइल की तुलना चीन की वायर गाइडेड एचजे-8 और पाकिस्तान की बार्क (BARQ) लेजर गाइडेड मिसाइल के साथ की जा रही है।
विज्ञापन


डीआरडीओ ने विकसित की है मिसाइल
इसकी मारक क्षमता सात किलोमीटर है। हेलिना को हेलिकॉप्टर से लॉन्च की जाने वाली एंटी आर्मर मिसाइल के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हेलिना 'फायर एंड फॉर्गेट' मोड (दागो और भूल जाओ) के जरिए अपनी रेंज में आने वाले दुश्मन के टैंक को आसानी से तबाह कर सकती है। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है।

हर मौसम में दुश्मन के लिए बनेगी संकट
इस हेलिना मिसाइल की एक खासियत यह है कि यह हर तरह के मौसम में दिन-रात अपने टारगेट को तबाह करने की क्षमता रखती है। इस मिसाइल से दुश्मन पर डायरेक्ट हिट की जा सकती है। साथ ही यह ऊपर से हमला करने की भी क्षमता रखती है। इस मिसाइल के एयरफोर्स वर्जन को धुव्रास्त्र नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें