अगले 24 घंटों में तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इस कारण मौसम विभाग ने एक अलर्ट भी जारी किया है। प्रशासन ने मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
चेन्नई में भारतीय मौसम विभाग के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख बालाचंद्रन ने कहा कि अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु में व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है। कन्याकुमारी और मदुरै सहित 16 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।