फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश से लोग बेहाल, वडोदरा में हालात अब सामान्य

Sat, 03 Aug 2019 05:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं गुजरात के बारिश प्रभावित वडोदरा शहर में विश्वमित्री नदी के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। गुजरात के वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

विज्ञापन


राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं।

बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के बाढ़ के हालात को लेकर उनके साथ फोन पर चर्चा की और केन्द्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


वहीं, ओडिशा में निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है और मलकानगिरि जिले में सड़क संपर्क टूट गया है। बाढ़ जैसे हालात के चलते जिला प्रशासन ने दो दिन तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मलकानगिरि में बीते 24 घंटे में 115.86 मिमी बारिश हुई है। भुवनेश्वर में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

वहीं, असम में हालात जस के तस हैं। राज्य में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। बाढ़ से राज्य के 12 जिलों में 1,65,763 लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में यह बात कही गई है। अधिकांश नदियों में जल स्तर कम होने लगा है। 

मौसम विभाग के मुताबिक ने दिल्ली में अगले तीन दिन के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम में एक भी बार तेज बारिश नहीं हुई है। वहीं राजस्थान के जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक राजस्थान के किसी भी जिले में खराब बारिश नहीं हुई है। राजस्थान के दस जिलों में इस मॉनसून में अधिक वर्षा दर्ज की गई है, 14 जिलों में सामान्य और सात में कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें