असम व मेघालय में भारी वर्षा से तबाही की खबर है। असम के गुवाहाटी शहर के काहिलीपाड़ा, जटिया और हटिगांव समेत विभिन्न हिस्सों में जलजमाव हो गया है। मेघालय में भू स्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
भू स्खलन की घटना वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में हुई। वेस्ट गारो हिल्स जिला पुलिस के अनुसार बचाव व राहत कार्य जारी है।