फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, ठाणे और पालघर में दो लोग नालों में बहे

Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
मुंबई के कई इलाकों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। ठाणे और पालघर जिलों में बाढ़ के पानी से भरे नालों में पिछले दो दिन में सात साल के बच्चे सहित दो लोग बह गए। पुलिस ने बताया कि ठाणे में भिवंडी तहसील के नाइपाड़ा निवासी लक्ष्मण तपीसार (62) मंगलवार को नाले के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

 


 

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मूसलाधार बारिश में तपीसार घर जा रहे थे। उसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी अनिता जवानजल ने बताया कि वह अभी भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सात वर्षीय अबु खान भी पालघर जिले में नाल्लासोपारा के पास एक नाले में गिरा और तेज बहाव में बह गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें