फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: केरल में भारी बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान; आईएमडी ने आठ जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Thu, 29 May 2025 04:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में मानसून का आगमन हो गया है। इसके साथ ही देश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। तटीय राज्यों में तो और भी हाल बेहाल है। 
 
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल मानसून ने तय समय से पहले ही देश में दस्तक दे दी है। जिसके चलते देश के दक्षिणी हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। दक्षिण में मानसूनी बारिश से सबसे प्रभावित राज्य केरल है। यहां बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गंभीर निम्न दबाव के कारण अगले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दबाव के चलते केरल के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी ने केरल के जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों हैं। इन जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट और शेष जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने केरल में कल के लिए लोगों को सावधान किया है। आईएमडी ने कल यानी शुक्रवार के लिए राज्य के तीन जिलों इडुक्की, कन्नूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट और शेष 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने राज्य की नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण लोगों को सावधान किया है।  केएसडीएमए ने कहा है कि भारी बारिश के कारण राज्य की विभिन्न नदियों पथानामथिट्टा में मणिमाला और अचनकोविल, कोट्टायम में मीनाचिल, कोझीकोड में कोरापुझा और वायनाड में कबानी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण लोगों को इन नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें