फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद, हाईअलर्ट जारी

Tue, 31 Oct 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
tamilnadu - फोटो : ANI
विज्ञापन
रविवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से तमिलनाडु में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। चेन्नई के कई ईलाकों में पानी भरने की वजह से हालात खराब हो गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में हो रही लगातार बारिश की वजह से चेतावनी जारी की है और कई इलाकों को हाईअलर्ट पर रखा है। सूत्रों के मुताबिक चेन्नई में एक दीवार ढहने से एक शख्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन


बारिश की वजह से चेन्नई, तिरुवल्लुर और कांचीपुरम के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक इस भारी बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन है।

नागापट्टिनम, कांचीपुरम, तंजौर, तिरुवरूर और रामनाथपुरम में भी हाईअलर्ट घोषित किया गया है। भारी बारिश की वजह से चेन्नई में वॉटरलॉगिंग की समस्या पैद हो गई। शहर में सोमवार को लगभग 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


यहां 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरे दिन हवाएं चलती रहीं। सोमवार को भी स्कूल बंद रखे गए थे। 2015 में चेन्नई में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने 188 लोगों की जिंदगी छीन ली थी।
विज्ञापन


पढ़ें: आपदा से हर साल 23 लाख भारतीय होते हैं बेघर, बाढ़ है अहम कारण: रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें