फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sun, 22 Jul 2018 04:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। लोगों को बारिश के चलते उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी पर दबाव का क्षेत्र बनने से देश के पूर्वी हिस्सों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। साथ ही अगले दिन उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर भारी व तेज वर्षा होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने तटीय और पर्वतीय राज्यों के लिए ऑरेंज कलर कोड का अलर्ट जारी किया है यानी भारी बारिश के लिए तैयार रहने को आगाह किया गया है। 

तटीय राज्यों में मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है। विभाग के मुताबिक, एक जून से 18 जुलाई तक देश में सामान्य (328.4 मिलीमीटर) से कम 319.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन


सर्वाधिक वर्षा मध्य भारत में हुई है जबकि सबसे कम वर्षा पूर्व और उत्तर पूर्व में रिकॉर्ड की गई है। उत्तर पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीप में भी सामान्य से कम वर्षा अब तक रिकॉर्ड की गई है। 19 जुलाई से बारिश का ट्रेंड सर्वाधिक वर्षा वाले स्थानों से बदलकर उन जगहों की ओर हो रहा है जहां बारिश कम हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश के आसार

क्षेत्रीय मौसम विभाग के उपनिदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले पांच दिन तक उत्तर पश्चिम यानी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड समेत दिल्ली और आसपास राज्यों में मानसून काफी सक्रिय रह सकता है। इससे अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।


शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश


शहर              वर्षा (मिमी)

गुरुग्राम               34
नरेला                  29 
नजफगढ़             29  
लोधी रोड            7.5 
पालम                0.38 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें