फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Hailstorm: ऊपरी असम में भारी ओलावृष्टि, सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त, 132 गांवों की 18000 की आबादी प्रभावित

Tue, 27 Dec 2022 07:35 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी।

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि तेज ओलावृष्टि के कारण मोरान और तिंगखोंग राजस्व मंडल के तहत आने वाले कई घरों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करें।
विज्ञापन
Assam Hailstorm - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊपरी असम के तिनसुकिया और डिब्रूगढ़ जिलों में कई स्थानों पर भारी ओलावृष्टि से गांवों के 250 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। कई एकड़ फसल तबाह होने की जानकारी है। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

असम के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह ओलावृष्टि हुई। इससे जिले में व्यापक नुकसान हुआ है। मोरन अनुमंडल में प्रारंभिक आकलन के अनुसार, 37 गांवों में 210 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि तेज ओलावृष्टि के कारण मोरान और तिंगखोंग राजस्व मंडल के तहत आने वाले कई घरों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करें। सरकार इससे प्रभावित सभी लोगों की हर संभव मदद करेगी। इस बीच, असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पेंगेरी स्थित जानकीपुर चाय बागान की है। जानकारी के अनुसार तीनों आज सुबह चाय बागान में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें