फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave: उत्तर पश्चिम भारत में छह दिन लू, हिमाचल से हरियाणा तक आसमान से बरसेगी आग; दक्षिण भारत में बारिश

Sat, 05 Apr 2025 03:48 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर पश्चिम भारत में अप्रैल की शुरुआत से ही सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में ही लू चलेगी। वहीं  गर्मी से हाल बेहाल होगा। हिमाचल से हरियाणा तक आसमान से आग बरसेगी। वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम भारत के लिए अगले छह दिन भारी पड़ने वाले हैं। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आसमान से आग बरसेगी और दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलेगी। एनसीआर में आठ अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान है। दिल्ली में 6 और 7 अप्रैल को दिन के समय कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है। इस सप्ताह के शुरू में मौसम विभाग ने कहा था कि अप्रैल से जून में मध्य, पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक दिन तक लू चलेगी। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून के बीच चार से सात दिन तक गर्म हवाएं यानी लू चलती हैं।

दक्षिण भारत में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 6 अप्रैल तक केरल में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक में 5 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Ayushman Yojna : दिल्ली में गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान का लाभ, 10 लाख तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही झुलसाने लगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी झुलसाने लगी है। आसमान साफ होने और मौसम के शुष्क होने के कारण तेज धूप के साथ सूरज आग बरसा रहा है। दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को लू की स्थिति रही। अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 से 8 अप्रैल के लिए लू को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री व न्यूनतम 21-23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें