इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने कहा है कि कंपनी के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति के साथ उनका दिल का रिश्ता है। सिक्का ने सोमवार को ग्लोबल इन्वेस्टरर्स के साथ हुई मीटिंग के दौरान कहा कि उनका मूर्ति के साथ हमेशा से बेहतर रिश्ता रहा है। उनका यह बयान उस समय आया है जब कंपनी के प्रबंधन को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
सिक्का ने कंपनी के संस्थापकों के साथ उनके रिश्तों पर कहा 'मेरे सभी संस्थापकों के साथ बेहतरीन रिश्ते हैं, मेरी मूर्ति जी से अक्सर मुलाकत होती है, मेरे उनसे बेहतरीन रिश्ते हैं। मैं साल में उनसे 5-6 बार मिलता हूं। कंपनी के अन्य संस्थापकों के साथ मेरी उतनी मुलाकात नहीं होती।' मूर्ति को बेहतरीन इंसान बताते हुए उन्होंने बताया कि उनसे जब भी मिलना होता है तो हम क्वांटम फिजिक्स और तकनीकी पर गहन चर्चा करते हैं।