फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मामला: चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 26 Aug 2019 06:44 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • हाईकोर्ट के अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के फैसले को दी है चुनौती 
  • जस्टिस आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी ताजा याचिका पर सुनवाई
  • 22 अगस्त को निचली अदालत में पेश हुए, चार दिन की सीबीआई हिरासत में हैं
विज्ञापन
बीते गुरुवार को पेशी के दौरान पी. चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसे कांग्रेस नेता ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। 

विज्ञापन


जस्टिस आर भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ इसके साथ ही चिदंबरम की ताजा याचिका पर भी सुनवाई करेगी, जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी वारंट जारी करने और सोमवार तक सीबीआई की हिरासत में भेजे जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिदंबरम को सोमवार तक गिरफ्तारी से राहत दी थी। पीठ ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगने के साथ ही तीनों मामलों को सोमवार को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


इससे पहले, हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 और 21 अगस्त को सुनवाई से इनकार कर दिया था, जिसके बाद 21 अगस्त की रात को चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। 22 अगस्त को उन्हें निचली अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें