फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहलका मैगजीन के संस्थापक तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म मामले में सुनवाई 21 तक टली

Tue, 08 Oct 2019 04:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
तरुण तेजपाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गोवा कोर्ट ने तहलका मैगजीन के संस्थापक तरुण तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर तक टाल दी है। यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली तेजपाल की महिला सहकर्मी के सुनवाई पर नहीं पहुंचने के बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख दी है।

विज्ञापन


विशेष सरकारी वकील फ्रांसिस्को टवोरा ने कहा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय इस मामले में 21, 22 और 23 अक्तूबर को सुनवाई करेगी जब तेजपाल के वकील पीड़िता से जिरह करेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने अगस्त में एफआईआर रद्द करने की तेजपाल की अर्जी खारिज करते हुए गोवा कोर्ट से छह महीने में सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था।

तेजपाल पर आरोप है कि उन्होंने 2013 में महिला सहकर्मी का गोवा के एक पांच सितारा होटल की लिफ्ट में यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, तेजपाल ने अपने खिलाफ सभी आरोपों का खंडन किया है। तेजपाल को 30 नवंबर 2013 को गिरफ्तार किया गया था। मई 2014 से तेेजपाल जमानत पर बाहर हैं। पिछले साल सितंबर में जिला कोर्ट ने तेजपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें